Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा-राजनगर मार्ग पर हादसे में वैक्सीन लेने जा रही महिला समेत दो की मौत

Advertisement
Advertisement
Saraikela / Rajnagar : सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गयी. घटना रविवार को दिन के 11 बजे की है. जानकारी के अनुसार रांगामाटिया गांव की देवी जोजो (44) अपने मुंह बोले भतीजे गोडेसाई गांव के मनोज गोप (24) के साथ लोधा गांव स्थित पीएचसी चालियामा में कोविड-19 का वैक्सीन लेने पैदल ही जा रही थी. इस दौरान हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर तेलाय गांव के पास एक ट्रेक्टर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि ट्रेक्टर काफी तेज गति से जा रहा है, इस दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. इसकी चपेट में आ जाने के कारण दोनों की मौत हो गयी. इस दुर्घटना के पश्चात ट्रेक्टर चालक वहां से भाग गया. राजनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है.

कांड्रा के पास गिद्दीबेड़ा में दो हाइवा में भिड़ंत

दूसरी ओर, रविवार अहले सुबह कांड्रा के पास गिद्दीबेड़ा में दो हाइवा में सीधी भिडं़त हो गयी. बताया जा रहा है कि दो ओवरलोड़ हाइवा आमने-सामने भिड़ गये. इससे एक हाइवा के ड्राइवर को चोट भी लगी, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा कर इलाज शुरू कराया गया है. सरायकेला में भी ऑटो व बाइक में सीधी टक्कर से बाइक सवार को हल्की चोट लगी है.

जिला में यातायात नियमों का हो रहा उल्लंघन

सरायकेला-खरसावां जिला में दुर्घटनाओं का दौर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. इससे राहगीरों में भय का माहौल देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि अधिकांश दुर्घटना यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण ही हो रही है. इसे रोकने में भी प्रशासन विफल साबित हो रही है. जांच के नाम पर सिर्फ बाइक सवारों से पूछताछ, कागजात की जांच व फाइन काटा जा रहा है. परंतु ट्रेक्टर समेत भारी वाहनों को इसमें खुली छूट मिली हुई है. भारी वाहन खुल्लम-खुल्ला यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चला रहे हैं. परंतु इन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही