Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रविवार को मानगो में दो और कदमा में एक मरीज मिला कोरोना पॉजिटिव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर में रविवार को 3980 सैंपल की जांच में तीन व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए. जिसमें दो व्यक्ति मानगो तथा एक व्यक्ति कदमा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. वहीं रविवार को चार लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जिससे एक्टिव केस घटकर 36 रह गए हैं. सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने बताया कि रविवार को 3158 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. पर्व त्योहार को लेकर बाजार में भी भीड़ बढ़ रही है ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है खासकर भीड़ में जाने से बचना होगा.

कल शहर में 20 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 75 सेंटर पर मिलेगा टीका

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को शहर में 20 व ग्रामीण क्षेत्र के 75 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा. वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं. ऐसे में लोगों को एहतियात बरतते हुए जल्द से जल्द टीकाकरण करवाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पर्व त्योहार को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा केंद्र संचालित कर टीकाकरण की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिसे तीसरी लहर से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में हमें अभी से सजग रहने की आवश्यकता है. ताकि जिले के सभी लोग कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रह सकें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही