Ranchi: मैन पावर की कमी को देखते हुए झारखंड में चिकित्सकों को दो वर्ष का सेवाविस्तार मिला, उसी प्रकार अब रांची यूनिवर्सिटी के शिक्षकों, प्रिंसिपल और कर्मचारियों को भी दो वर्ष का सेवा विस्तार मिलेगा, यह निर्णय आज सिंडिकेट की बैठक में लिया गया. रांची यूनिवर्सिटी द्वारा सेवा विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर सिंडिकेट की बैठक में लाया गया था. वीसी डॉ रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हुई. रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा शिक्षकों, प्रिंसिपल और कर्मचारियों को 2 वर्ष सेवा विस्तार के लिए पहल शुरू कर दिया गया है. सिंडिकेट से स्वीकृति के बाद उच्च शिक्षा विभाग को कार्यवाही के लिए सेवा विस्तार प्रस्ताव को भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें- सावधान,">https://lagatar.in/be-careful-you-are-the-target-of-cyber-criminals/9954/">सावधान,
आप साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं !
की समीक्षा बैठकः शौचालय निर्माण का होगा सर्वे, पेयजल योजनाओं के काम मे तेजी लाने का निर्देश
को मनाने की कवायद: 15 दिसंबर को BJP का सभी प्रमंडलों में किसान पंचायत
आप साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं !
क्यों तैयार हुआ सेवा विस्तार का प्रस्ताव
यूनिवर्सिटी प्रशासन का मानना है कि नई नियुक्ति होने में समय लग सकता है.यूनिवर्सिटी में पढ़ाई समेत अन्य काम सुचारु रूप से चलाने के लिए 2 वर्ष सेवा विस्तार के लिए एजेंडा तैयार किया गया है. विश्वविद्यालयों में 12 वर्ष से शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है. 30 वर्ष से कर्मचारियों की नई नियुक्ति नहीं हुई है. जबकि प्रत्येक माह शिक्षक, कर्मचारी व प्राचार्य रिटायर हो रहे हैं.छह माह में रिटायर हो जाएंगे तीन प्रिंसिपल
रांची यूनिवर्सिटी में अगले छह माह के अंदर तीन प्रिंसिपल रिटायर हो जाएंगे. दिसंबर में ही डोरंडा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वीएस तिवारी रिटायर हो जाएंगे. जनवरी में वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मंजु सिन्हा रिटायर हो जाएंगी. मारवाड़ी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. यूसी मेहता जून में रिटायर हो जाएंगे. इसके अलावा 2021 दिसंबर तक 45 विवि शिक्षक रिटायर हो जाएंगे. इसे भी पढ़ें- CM">https://lagatar.in/review-meeting-of-cm-survey-to-construct-toilets-instructions-to-speed-up-the-work-of-drinking-water-schemes/9946/">CMकी समीक्षा बैठकः शौचालय निर्माण का होगा सर्वे, पेयजल योजनाओं के काम मे तेजी लाने का निर्देश
छात्र संगठन की ओर से आए थे 3 प्रस्ताव
प्रिंसिपल, शिक्षक व कर्मचारी की सेवा विस्तार के लिए छात्र संगठन की ओर से भी तीन प्रस्ताव आया था. सिंडिकेट की बैठक में उन प्रस्ताव पर भी विचार किया गया. सीनेट सदस्य अटल पांडेय, छात्र नेता सह कांके विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष कुमार रोशन और एनएसयूआई के राज्य सचिव अंकित सिंह ने सेवा विस्तार के लिए प्रस्ताव दिया था, जिसे विवि द्वारा एजेंडा में शामिल किया गया था. बैठक में वीसी के अलावा प्रोवीसी डॉ. कामिनी कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. पीके वर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. मुकुंद मेहता, प्रॉक्टर डॉ. दिवाकर मिंज, सीसीडीसी डॉ. जीएसएन शाहदेव, अर्जुन राम, अटल पांडेय, डॉ. स्वर्ण सिंह, एडवर्ड सोरेन, डॉ. एस नेहार समेत अन्य सदस्य थे.सरकार का ऑब्जेक्शन, आरयू ने किया समंजन
मांडर कॉलेज के साइकोलॉजी के लेक्चरर डॉ. बसंत कुमार साहू के सेवा समंजन प्रस्ताव को आपत्ति जताते हुए सरकार ने वापस कर दिया था. लेकिन आरयू की सिंडिकेट ने डॉ. साहू को योग्य मानते हुए सेवा समंजन प्रस्ताव पर मुहर लगा दी. विरोध करते हुए अर्जुन राम ने कहा कि कई कर्मचारी भी सेवा नियमित से वंचित हैं। लेकिन इस ओर आरयू प्रशासन का ध्यान नहीं है. इसे भी पढ़ें- किसानों">https://lagatar.in/to-convince-the-farmers-on-december-15-the-kisan-panchayat-of-bjp-in-all-the-divisions/9971/">किसानोंको मनाने की कवायद: 15 दिसंबर को BJP का सभी प्रमंडलों में किसान पंचायत
Leave a Comment