Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डिमना लेक से सटे रिसार्ट में ग्रामीणों का धावा, तीन युवक व दो युवतियों को बंधक बनाकर पीटा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत मिर्जाडीह के रिसोर्ट में देह व्यापार चलने का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. रविवार को गुस्साए ग्रामीणों ने इसके विरोध में रिसोर्ट में धावा बोल कर दो युवती और तीन युवक को पकड़ा और जमकर उनकी पिटाई कर दी. साथ ही काफी देर तक बंधक बनाये रखा. ग्रामीणों ने जब रिसोर्ट की जांच की तो मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद किया. सभी को पकड़कर ग्रामसभा ले जाया गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

कई दिनों से चल रहा था गलत काम

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में कई दिनों से गलत काम चल रहा था. पुलिस ने इसके लिए छापेमारी भी की थी. बावजूद इसके गलत काम फिर से चालू हो गया. इससे गांव में बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा था. इसको लेकर ग्रामीणों ने ग्रामसभा भी बुलाई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि गलत काम को बंद कराना है. ग्रामीण सभी रिसोर्ट में गए. जहां 2 युवती और 3 युवक को पकड़ा गया. सभी को पकड़कर ग्रामसभा लाया गया. फिलहाल बोड़ाम पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही