Ranchi: राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है. दिन में मामूली गर्मी का अहसास हो सकता है.राजधानी समेत आसपास के इलाकों में कहीं-कही बारिश होने से विभिन्न जिलों के तापमान में कमी आ सकती है. इसकी वजह से जमशेदपुर, पलामू और कोडरमा जैसे गर्म शहरों में थोड़ी-बहुत राहत मिल सकती है. बादल छाने के कारण दोपहर बाद बारिश हो सकती है.
विभिन्न शहरों में मंगलवार को संभावित तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
रांची | 36.0 | 25.0 |
बोकारो | 35.0 | 25.0 |
पलामू | 37.0 | 27.0 |
दुमका | 34.0 | 25.0 |
जमशेदपुर | 35.0 | 25.0 |
देवघर | 34.0 | 25.0 |
गिरिडीह | 36.0 | 25.0 |
धनबाद | 35.0 | 25.0 |
हजारीबाग | 35.0 | 25.0 |
रामगढ़ | 37.0 | 24.0 |
कोडरमा | 36.0 | 27.0 |
Subscribe
Login
0 Comments