Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्या चतरा से चुना जायेगा स्थानीय सांसद? विजया राजे ने लगाई थी हैट्रिक

धीरेंद्र अग्रवाल भी दो बार भाजपा और एक बार राजद से चुनाव जीत चुके हैं Ashish Tagore Latehar:  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में एक प्रश्न पूछा था. प्रश्न था कि वह कौन सा लोकसभा क्षेत्र है, जहां आज तक कोई स्थानीय व्यक्ति सांसद नहीं बना है और इसका उत्तर है चतरा. जब से चतरा संसदीय क्षेत्र अपने अस्तित्व में आया है तब से यहां कोई भी स्थानीय व्यक्ति सांसद नहीं बना है. स्थानीय का मतलब है कि वह जो चतरा संसदीय क्षेत्र का निवासी हो. आज तक जितने भी सांसद चतरा लोकसभा क्षेत्र से बने हैं सबके सब चतरा से बाहर के व्यक्ति रहे हैं. लेकिन इस बार भाजपा ने चतरा के स्थानीय व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है. क्या इस बार स्थानीय व्यक्ति का सांसद नहीं चुने जाने का रिकार्ड टूटेगा, यह तो आगामी चार जून को पता चलेगा. लेकिन इसे ले कर लोगों मे चर्चा जोरों पर है. हालांकि चतरा संसदीय क्षेत्र से अन्य दल या गठबंधनों ने अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा नहीं की है. इसे भी पढ़ें-ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjees-allegation-nia-officials-attacked-the-villagers-the-villagers-did-not-asked-why-did-they-go-at-night/">ममता

बनर्जी का आरोप, एनआईए के अधिकारियों ने ग्रामीणों पर हमला किया, ग्रामीणों ने नहीं… पूछा, रात में क्यों गये…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/dhirenndra-ageawal_103-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

महारानी विजया राजे ने लगायी थी जीत की हैट्रिक

साल 1957 से 1967 तक रामगढ़ राजा घराने की महारानी विजया राजे ने जीत की हैटट्रिक लगायी थी. उन्होंने 1957 के लोकसभा चुनाव में छोटानागपुर संस्थाल परगना जनता पार्टी और शेष चुनावों स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में लड़ी थी. इसके 1971 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शंकर दयाल सिंह ने जीत हासिल की. जबकि 1977 में जनता पार्टी के सुखदेव प्रसाद वर्मा, 1980 मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) के रणजीत सिंह, 1984 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के योगेश्वर प्रसाद योगेश ने चुनाव जीता. इसके बाद 1989 व 1991 में लगातार जनता दल के उपेंद्र नाथ वर्मा एवं 1996 व 1998 में भाजपा के धीरेंद्र अग्रवाल ने चुनाव जीता. 1999 में राजद के नागमणि व 2004 में राजद के धीरेंद्र अग्रवाल ने चुनाव जीते. 2009 में निर्दलीय इंदर सिंह नामधारी ने बाजी मारी. जबकि साल 2014 व 2019 में भाजपा के सुनील कुमार सिंह चतरा के सांसद बने हैं. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/scorching-heat-started-in-jharkhand-mercury-reached-42-degrees-in-many-districts-know-when-will-you-get-relief/">झारखंड

में झुलसाने लगी गर्मी, कई जिलों में पारा पहुंचा 42 डिग्री, जानिये कब मिलेगी राहत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/indar-singh-namdhari_945-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पिछले तीन लोकसभा चुनावों का रिपोर्ट कार्ड

अगर पिछले तीन लोकसभा चुनावों का रिर्पोट कार्ड पर नजर डालें तो साल 2009 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इंदर सिंह नामधारी ने कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहु को हराया था. तीसरे स्थान पर राजद के नागमणी रहे थे. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू को हराया. तीसरे स्थान पर जेवीएम (पी) की नीलम देवी थीं. जबकि पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया. लेकिन इस बार कांग्रेस से धीरज प्रसाद साहु नहीं बल्कि मनोज कुमार यादव चुनावी मैदान में थे और तीसरे स्थान पर राजद के सुभाष यादव रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/sunil-singh_274-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही