Search

 
 
 

नए साल में चढ़ा झारखंड का सियासी पारा, जमशेदपुर में नए साल का जश्न मातम में तब्दील,6 मरे, आईआईटी-आईएसएम बना रोबोफेस्ट गुजरात 3.0 का चैंपियन, हाइकोर्ट का अहम फैसला, कतरास में जोरदार आवाज के साथ 3 घर, 1 गोडाउन जमींदोज समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : नए साल में झारखंड का सियासी पारा चढ़ गया है. प्रदेश की राजनीति एक बार फिर 360 डिग्री पर घूमने वाली है. इसकी वजह गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा है. इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अंदरखाने से खबर आ रही है कि सत्तारूढ़ दल की बैठक चार जनवरी को बुलाई गई है. जमशेदपुर में नए साल का जश्न मातम में तब्दील हो गया. नए साल के पहले दिन सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क दुर्घटना में आदित्यपुर के छह युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया गोलचक्कर के पास घटी. मृतकों में सूरज कुमार साव (25), हेमंत कुमार (18), अनिकेत कुमार उर्फ मोनू महतो (20), शुभम कुमार (19), पीयूष कुमार और अनिरुद्ध कुमार (23) शामिल हैं. आईआईटी-आईएसएम के आठ छात्रों की टीम साइंस सिटी अहमदाबाद में आयोजित देश की सबसे बड़ी रोबोटिक्स प्रतियोगिता रोबोफेस्ट गुजरात 3.0 की विजेता बनी है. टीम को 10 लाख रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. प्रतियोगिता के लेबल-3 का आयोजन 29 से 31 दिसंबर तक किया गया था. झारखंड हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा है कि संपत्तियों से संबंधित बिक्री विलेखों (सेल डीड) को केवल इसलिए गलत घोषित नहीं किया जा सकता, क्योंकि उसका पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कोलकाता के रजिस्ट्रार एश्योरेंस के समक्ष किया गया है. सोमवार को बीसीसीएल एरिया चार के लकड़का 9 नंबर में भू धंसान की घटना में तीन आवास, एक गोडाउन समेत दर्जन भर बकरियां जमींदोज हो गयीं. दुर्घटना में परिजन बाल बाल बच गए. यहां करीब 40 फीट चौड़ा, लंबा व 15 फीट गहरा गोफ बन गया.घटना के बाद ग्रामीणों में भय व आक्रोश का माहौल व्याप्त है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/01.jpg"

alt="" width="1038" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-10.jpg"

alt="" width="1038" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-6.jpg"

alt="" width="1038" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-3.jpg"

alt="" width="1038" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-3.jpg"

alt="" width="1038" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-2.jpg"

alt="" width="1038" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/6.jpg"

alt="" width="1038" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/7.jpg"

alt="" width="1038" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8.jpg"

alt="" width="1600" height="1245" />[wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही