Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दूर हो रहा अंधियारा, फैल रहा उजियारा, हमें ईवीएम पर पूरा भरोसा है: चुनाव आयोग, T-20 WC : भारत-पाक मैच 9 जून को, हम करते रहेंगे विकास, जनता हमारे साथ: सुप्रियो समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड सौर ऊर्जा की ओर कदम बढ़ा रहा है. मिनी सोलर प्लांट से अंधियारा दूर हो रहा है. सुदूर इलाके में उजियारा फैल रहा है. साहिबगंज के 25 वैसे गांव, जहां आजादी के बाद से बिजली नहीं पहुंची थी, उन गांवों बिजली रौशनी फैल रही है. इन गांवों में मिनी सोलर प्लांट के जरिए बिजली की आपूर्ति की जा रही है. सोलर प्लांट लगाने का काम 2021 में शुरू किया गाया था. अब तक 19 गांवो में प्लांट स्थापित कर दिया गया है. इस योजना के तहत 735.5 किलोवाट सोलर बिजली उत्पादन करने की योजना अंतिम चरण में है. इससे 2237 परिवारों के घर रोशन होंगे. चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट को लेकर आयोग से चर्चा करने संबंधी अनुरोध को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि ईवीएम के इस्तेमाल आयोग को पूरा भरोसा है इसलिए इस बारे में किसी चर्चा की आवश्यकता नहीं है. आयोग ने कहा है कि ईवीएम को लेकर जो कुछ जानकारी जनता के बीच है. ईवीएम से जुड़ी पूरी जानकारी सवालों तथा उनके जवाब के साथ व्यापकता से दिए गये हैं. आईसीसी ने वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. भारतीय टीम टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में है. ग्रुप-ए में भारत के साथ पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड हैं. वहीं टूर्नामेंट का ओपनिंग यानी पहला मैच यूएसए और कनाडा के बीच 1 जून को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप में कुल 55 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. वहीं पाकिस्तान से मुकाबला 9 जून को होगा. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2024 निर्णायक वर्ष है. यह वर्ष लोकतंत्र के त्योहार के लिए विशेष है. सरकार से लोगों की आकांक्षाएं हैं, उनके अनुरूप योजनाओं पर काम हो रहा है. आम जनता को परेशानी नहीं हो, इसके लिए सरकार दो बार लोगों के साथ सीधा संवाद से जुड़ी. इससे भी हमारे प्रतिद्वंदी दल को परेशानी है. जबकि मतदान के आधार पर हेमंत सरकार का चुनाव जनता ने किया. वर्ष 2019 हेमंत सरकार का गठन हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-39.jpg"

alt="" width="1024" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-21.jpg"

alt="" width="1024" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-11.jpg"

alt="" width="1024" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-9.jpg"

alt="" width="1024" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-6.jpg"

alt="" width="1024" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/6-3.jpg"

alt="" width="1024" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/7-3.jpg"

alt="" width="1600" height="1252" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही