Search

 
 
 

धनबाद में अवैध कोयला कारोबारियों पर कसा शिकंजा, पीएम मोदी और भारत पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, श्रीकांत शिंदे, सुकांत समेत 5 सांसद चुने गए संसद रत्न, हेमंत सोरेन की बहन अंजली सोरेन का बड़ा बयान, श्रीमान, जारी है अनुसंधान...समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : धनबाद पुलिस ने जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत अंबोना रोड स्थित निशा फूड हार्डकोक भट्ठे में शनिवार रात को छापेमारी कर करीब 6000 टन कोयला बरामद किया है. इस हार्डकोक भट्ठे का संचालन विवेक अग्रवाल एवं सोनू सिंह कर रहे हैं. छापेमारी के बाद पुलिस ने खनन विभाग के अधिकारियों को बुला कर कोयला की मापी कराई. पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने को लेकर उठे विवाद पर मालदीव सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. मालदीव सरकार ने पीएम मोदी और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया है. राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी उनके बयानों को निजी बताया है. भाजपा के सुकांत मजूमदार और शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे समेत पांच लोकसभा सदस्यों को इस साल संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है. इसके आयोजकों ने रविवार को यह घोषणा की. भाजपा के सुधीर गुप्ता, राकांपा के अमोल रामसिंग कोल्हे और कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं. बीते दिनों सत्ताधारी झामुमो के एक विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि सीएम हेमंत सोरेन भी सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन राज्य की नयी सीएम बन सकती हैं. अब सीएम हेमंत सोरेन की बहन के बयान ने भी इन चर्चाओं को और हवा दे दी है. अनुसंधान जारी है... कोर्ट में अनुसंधानकर्ताओं की एक ऐसी लाइन जो उन्हें अक्सर कार्रवाई से बचा जाती है. ये अनुसंधान सालों तक खत्म नहीं होता, जांच करने वाले अफसर बदल जाते हैं लेकिन जांच में फंसने वाला इस लाइन की वजह से मुकदमे से न तो बाहर हो पाता है और न ही मुकदमा पूरी तरह लड़ पाता है. धनबाद पुलिस भी इस लाइन का प्रयोग दर्जनों मुकदमों में कर रही है. जो मुकदमे न सिर्फ अतिसंवेदनशील हैं बल्कि बड़े अपराधों में शुमार हैं. धनबाद में घटित बड़ी-बड़ी हत्याओं के मामलों में अनुसंधान जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही