Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

438 पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए 1.23 करोड़ स्वीकृत

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड पुलिस कल्याण कोष से 438 पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों को लाभ दिया जायेगा. कैंसर का इलाज, शुगर का इलाज कराना हो या फिर किडनी ट्रांसप्लांट, इसके लिए झारखंड पुलिस सहायक एवं कल्याण कोष से उन पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों के लिए 1.23 करोड़ रूपया की राहत राशि मंजूर की गई है. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-termed-exports-of-30-lakh-crores-as-historic-in-mann-ki-baat/">पीएम

मोदी ने मन की बात में 30 लाख करोड़ के निर्यात को ऐतिहासिक करार दिया

इलाज के लिए पुलिस मुख्यालय में दिया था आवेदन

कल्याण कोष से ऐसे पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए रूपया स्वीकृत किया गया है, जिन्होंने इलाज के लिए पुलिस मुख्यालय में आवेदन दिया था. डीजीपी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में विचारोपरांत पुलिस सहायक एवं कल्याण कोष से उन पुलिसकर्मियों व उनके निकट परिजनों को चिकित्सा के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गई है.

15 हजार से लेकर दो लाख रूपया किया गया है स्वीकृत

इलाज के लिए राशि पांच हजार रुपए से लेकर दो लाख तक निर्धारित की गई है. 438 पुलिसकर्मियों के आवेदनों की मंजूरी के बाद इलाज के लिए 1.23 करोड़ की रकम आवंटित की गई है. इस संबंध में डीजीपी के आदेश पर डीआईजी (बजट) ने संबंधित जिलों के एसपी के साथ पुलिस के विभिन्न विंगों से राशि मुक्त करने का निर्देश दिया है. जहां फिलवक्त लाभुक पुलिसकर्मी तैनात हैं. इसे भी पढ़ें -शिवसेना">https://lagatar.in/in-the-diary-of-shiv-sena-councilor-there-is-talk-of-cash-payment-of-2-crores-to-matoshree-corporator-said-to-the-income-tax-department-matoshree-means-my-mother/">शिवसेना

पार्षद की डायरी में मातोश्री को 2 करोड़ का कैश पेमेंट की बात, आयकर विभाग से कॉर्पोरेटर ने कहा, मातोश्री का मतलब मेरी मां से है
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही