Search

 
 
 

हजारीबाग: 1.8 किलो अफीम व दो किलो डोडा जब्त

 
Hazaribagh: चौपारण पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर अवैध शराब और अफीम की खेप बरामद की है. दरअसल, चोरदाहा गांव स्थित झोपड़ी लाइन होटल में तस्करी के लिए भारी मात्रा में अवैध शराब व अफीम छुपा कर रखे जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार ने छापेमारी दल के साथ लाइन होटल के पास पहुंचे, तो देखा कि होटल के पीछे से कुछ लोग निकल कर भाग रहे हैं. सशस्त्र बल के सहयोग से भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया. उसकी पहचान बिहार के गया जिला अंतर्गत बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी महावीर यादव के रूप में की गई. वह होटल का मालिक था. होटल में तलाशी के क्रम में एक कमरा के पलंग के बॉक्स में प्लास्टिक में रखा 1.8 किलो अफीम, दो किलो डोडा, अलग-अलग ब्रांड की 101 बोतल विदेशी शराब, 72 पीस केन बीयर व 60 पीस बोतल बियर बरामद किया गया. इस संबंध में चौपारण थाना में केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावा निलेश कुमार रंजन, बिंदेश्वर महतो एवं चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-if-the-permit-is-only-rs-900-then-how-are-4500-e-rickshaws-running/">हाईकोर्ट

ने पूछा- परमिट सिर्फ 900 का तो 4500 ई रिक्शा कैसे चल रहे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही