Search

लांजी नक्सली हमले के 10 आरोपी गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी हुए थे शहीद

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम के टोकलो थाना के लांजी गांव में पिछले दिनों हुए नक्सली हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हुए थे. इसी मामले पर शनिवार को पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन की बी टीम के 10 लोगों को गिरफ्तार किया. इस पर कोल्हान रेंज के डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बीते 4 मार्च को भाकपा माओवादी संगठन की बी टीम द्वारा पाइप बम से हमला किया गया था. इसमें झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद अनुसंधान करते हुए इन सभी की गिरफ्तारी हुई.

पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम गठित

कोल्हान रेंज के डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बताया की नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया. इसमें पुलिस ने रमाई हांसदा को गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर और पूछताछ करने पर बताया गया कि भाकपा माओवादी के अनल दा उर्फ पति राम मांझी तथा महाराजा प्रमाणिक के कहने पर वह अपने सहयोगियों के साथ पाइप वाला आईडी बम को लांगी जाने वाले रास्ते में लगाया था. देखें वीडियो- दूसरे दिन सुबह में चारों पुलिस बल का इंतजार कर रहे थे. एक अन्य सहयोगी पेड़ पर चढ़कर पुलिस बल की जानकारी ले रहा था. उसके बाद जैसे ही इन लोगों ने पुलिस को देखा तो उन्होंने अन्य सहयोगियों की मदद से बैटरी लेकर उनके इशारे का इंतजार करते हुए सुरक्षाबलों को आता देखकर विस्फोट कर दिया. इस आईडी विस्फोट में सुरक्षाबल घायल हो गए और उसके बाद ये लोग वहां से भाग निकले. इसे भी पढ़ें-बिना">https://lagatar.in/without-physics-chemistry-math-teach-calculus-this-is-the-limit/36986/">बिना

फिजिक्स, कमेस्ट्री, मैथ पढ़ाये, कैलकुलेशन सिखायेंगे ! ये तो हद है गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने आईडी विस्फोट कर उस दौरान पुलिस बल पर निगरानी रखने, उसकी सूचना देने, मोबाइल मुहैया कराने और अन्य जरूरत के सामानों को सही समय पर पहुंचाकर माओवादियों को सहयोग करने की बात स्वीकार किया है. इसे भी पढ़ें-CUJ">https://lagatar.in/vacancy-for-the-post-of-assistant-professor-in-cuj-apply-soon/37038/">CUJ

में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

बी टीम नक्सलियों को सहयोग करती है

डीआईजी ने कहा कि माओवादी की बी टीम है, जो कि नक्सलियों का हथियार ढोने और विस्फोट करने में इनका सहयोग करती है. ये लोग वर्दी नहीं पहनते हैं. जिस वजह से इन्हें गांव और जंगलों में घूमने में कोई कठिनाई नहीं होती है और यह लोग अपना कार्य करते रहते हैं. इसे भी पढ़ें-बिरसा">https://lagatar.in/broken-tiles-bad-plants-in-birsa-smriti-park-infuriated-the-chief-minister-said-no-fault-is-tolerated/37169/">बिरसा

स्मृति पार्क में टूटे टाइल्स, खराब पौधे देख भड़के मुख्यमंत्री, कहा- कोई चूक बर्दाश्त नहीं

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//