Search

 
 
 

हजारीबाग: कमलवार में आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 बेड का अस्पताल खुला

 
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड की पंचायत पांडेयबारा के ग्राम कमलवार में सोमवार को मेडिका हॉस्पिटल का उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेडिका हॉस्पिटल खुलने से अगल-बगल और दूर दराज के मरीजों को इलाज करवाने में सुविधा मिलेगी. इस क्षेत्र में एक अच्छे अस्पताल की आवश्यकता थी, जो आज पूरा हो गया. वहीं संचालक कुद्दुस मियां ने कहा कि हम 24 घंटे सभी मरीजों को सेवा देने का काम करेंगे. इस क्षेत्र में इलाज की सुविधा नहीं होने के कारण कई अप्रिय घटनाएं घट चुकी हैं. वहीं अस्पताल के निदेशक एवं चिकित्सक डॉक्टर आर कुमार ने कहा कि हमारे यहां ऑपरेशन की सारी सुविधा जैसे बच्चेदानी, किडनी, स्टोन, पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया, हाइड्रोसील, फैमिली प्लानिंग, लिवर, हाथ-पैर टूटने एवं प्लास्टर की इलाज, स्त्री एवं बाल रोग विशेष के साथ नॉर्मल डिलेवरी की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं. अस्पताल में प्रत्येक महीने 1 और 15 तारीख को नि:शुल्क मरीजों को देखा जाएगा. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, संचालक कुद्दुस मियां, निर्देशक डॉ आर कुमार, समाजसेवी जुबैर अहमद, मो. मुस्तकीम, हलीम अंसारी, यासीन अंसारी, तसुअर अंसारी, तफिक असर, जुनैद अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/dc-of-6-districts-told-there-are-no-infiltrators-among-santals-high-court-asked-also-tell-how-number-of-tribals-decreased/">

 6 जिलों के DC ने बताया, संताल में घुसपैठिए नहीं,  हाईकोर्ट ने पूछा, आदिवासियों की संख्या कैसे घटी यह भी बतायें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही