Search

 
 
 

धनबाद से अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

 
Dhanbad : धनबाद लोकसभा सीट से नामांकन के अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. सभी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा को नामांकन पत्र सौंपा. सामान्य प्रेक्षक अनूप खिनची निर्वाचन पदाधिकारी के कक्ष में मौजूद थे. नामांकन दाखिल करने वालों में मो. एकलाक अंसारी,  तुलसी महतो, निताई दत्ता, हीरालाल शंखवार, मो. फैसल खान, मोहन सिंह, मो. तफाजुल हुसैन, अकबर अली, त्रिदेव कुमार महतो व गौतम कुमार महतो शाहमिल हैं. डीसी ने बताया कि 7 मई को सुबह 11  बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी. 9 मई को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है. धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. मतणना 4 जून को होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही