Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्कृष्ट सेवा के लिए कल सम्मानित होंगी हजारीबाग की 10 हस्तियां

विश्व प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित अजय प्रसन्ना और केडिया बंधु कोशिश कॉन्सर्ट में करेंगे शिरकत Hazariabagh : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा के लिए हजारीबाग की 10 हस्तियां मंगलवार को सम्मानित होंगी. नगर भवन में एचबी लाइव की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा. यह आयोजन कोशिश कॉन्सर्ट के रूप में की जा रही है. इसमें विश्व विख्यात बांसुरी वादक पंडित अजय प्रसन्ना अपनी प्रस्तुति देंगे. उनके साथ प्रसिद्ध केडिया बंधु सितारवादक पंडित मोरमुकुट केडिया और सरोद वादक पंडित मनोज केडिया शामिल होंगे. चार अप्रैल की संध्या 6:00 से आयोजित कार्यक्रम में इन कलाकारों के साथ तबले पर संगत के लिए रवि शंकर सिंह और सृजित चटर्जी रहेंगे. पंडित अजय प्रसन्ना को उनके अल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए ग्रेमी अवार्ड्स मिल चुका है. साथ ही उन्हें तीन बार ग्रेमी अवार्ड के लिए नामांकित भी किया जा चुका है. उन्हें इंडियन ग्लोबल म्यूजिक अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है. इसे भी पढ़ें :  Breaking">https://lagatar.in/breaking-100-crore-mid-day-meal-scam-sanjay-tiwari-surrendered-after-ed-and-police-raid/">Breaking

: 100 करोड़ मिड डे मील घोटाला, ED और पुलिस की दबिश के बाद संजय तिवारी ने किया सरेंडर
  [caption id="attachment_597974" align="alignleft" width="293"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/prasanna_494-1-293x300.jpg"

alt="विश्व प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित अजय प्रसन्ना" width="293" height="300" /> विश्व प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित अजय प्रसन्ना[/caption]   जिन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें सामाजिक सेवा में दिनेश खंडेलवाल, साहित्य के क्षेत्र में डॉ. सुबोध सिंह शिवगीत, पत्रकारिता में उमेश कुमार, चिकित्सा में डॉ. ज्ञानेश्वरी प्रसाद, खेल में संजीत कुमार दास, राजनीति में राम लखन सिंह, कला में रुक्मिणी देवी, शिक्षा में प्रो. डॉ. विमल मिश्रा, युवा पुरस्कार में संगीत सोनल और सरकारी सेवा में जिला सूचना जनसंपर्क विभाग के मनोज कुमार शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-25-lakh-reward-sac-member-naxalite-gautam-paswan-including-five-commanders-killed-campaign-continues/">चतरा

: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही