Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयकर छापे में बाबा ग्रुप के ठिकानों से 10 करोड़ के जेवरात जब्त, संपत्ति के मूल्य में 25 करोड़ का अंतर

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने छपेमारी के दौरान मिली नकद राशि के स्रोतों की जांच के बाद 4.50 करोड़ रुपये छापामारी के तीसरे दिन जब्त किया था. छापामारी के चौथे दिन और 50 लाख रुपये जब्त किये गये. इससे जब्त नकदी बढ़ कर पांच करोड़ रुपये हो गयी है.
Advertisement
Advertisement
  • 29 जनवरी को शुरु हुई छापामारी चौथे दिन भी जारी रही. 
  • बाबा ग्रुप की संपत्तियों के मूल्यांकन का काम अभी जारी है.

Ranchi : आयकर विभाग ने बाबा ग्रुप से जुड़े लोगों के ठिकानों से 10 करोड़ रुपये के जेवरात जब्त किया है. जब्त की गयी नकद राशि भी बढ़ कर पांच करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा बाबा ग्रुप द्वारा अपनी संपत्तियों की बतायी गयी कीमत और वास्तविक कीमत में अब तक 25 करोड़ रुपये का अंतर पाया गया है. 29 जनवरी को शुरु हुई छापामारी चौथे दिन भी जारी रही. बाबा ग्रुप की संपत्तियों के मूल्यांकन का काम अभी जारी है.

 

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने छपेमारी के दौरान मिली नकद राशि के स्रोतों की जांच के बाद 4.50 करोड़ रुपये छापामारी के तीसरे दिन जब्त किया था. छापामारी के चौथे दिन और 50 लाख रुपये जब्त किये गये. इससे जब्त नकदी बढ़ कर पांच करोड़ रुपये हो गयी है. 

 

छापामारी के दौरान मिले जेवरात के मूल्यांकन का काम समाप्त होने के बाद संबंधित पक्ष से पूछताछ, जांच पड़ताल और प्रति महिला निर्धारित मात्रा में जेवरात मुक्त करने के बाद 10 करोड़ रुपये के जेवरात जब्त कर लिये गये हैं. 

 

आयकर विभाग ने बाबा ग्रुप की 10 संपत्तियों के मूल्यांकन का काम शुरू कराया था, जो अब तक जारी है. अब तक के मूल्यांकन में आयकर विभाग को पता चला है कि बाबा ग्रुप द्वारा बुक्स ऑफ अकाउंट में अपनी संपत्ति की कीमत कम से कम दिखायी गयी है. 

 

सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच के दौरान बाबा ग्रुप की संपत्तियों की वास्तविक कीमत और बाबा ग्रुप द्वारा कागज में दिखायी गयी कीमत में पांच गुना का अंतर है. आयकर विभाग द्वारा बाबा ग्रुप की 10 संपत्तियों के मूल्यांकन का काम किया जा रहा है. अब तक के मूल्यांकन के दौरान बाबा द्वारा बतायी गयी संपत्तियों और उसकी वास्तविक क़ीमत में 25 करोड़ रुपये का अंतर पाया गया है. फोरेंसिंक अकाउंटिंग सिस्टम से पकड़ में आये खरीद बिक्री और लेनदेन के ब्योरे की जांच भी अभी जारी है. छापामारी के कल तक जारी रहने की संभावना है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही