Search

 
 
 

जामताड़ा में बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार

 

Jamtara: जिला पुलिस ने आज दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटार और नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनिया सहित अन्य गांव में छापेमारी कर 10 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 28 मोबाइल सेट, तीन दर्जन से ज्यादा सिम कार्ड, 2 बाइक, 1 एटीएम के साथ 34 हजार 500 रुपए नगद बरामद किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी दीपक सिन्हा ने बताया कि यह सभी अपराधी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर पैसा ठगने का प्रयास कर रहे थे.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई में मिली सफलता

एसपी दीपक सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस ने छापेमारी कर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों में से कई अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं. एसपी ने बताया कि सभी अपराधियों के पुराने केस के बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा प्रत्येक दिन विभिन्न गांवों में छापेमारी कर साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है. जिसमें आज पुलिस को 10 साइबर अपराधियों का गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. और ये कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है.

देखिए वीडियो-

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही