Search

 
 
 

Bokaro News: 10 दिव्यांगों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल

समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन एवं बीएसएल के सहयोग से 10 दिव्यांगों के बीच अत्याधुनिक बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. डीसी अजय नाथ झा ने लाभुकों को ट्राई साइकिल प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सम्मानजनक, सुगम और आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन एवं बीएसएल के सहयोग से 10 दिव्यांगों के बीच अत्याधुनिक बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. डीसी अजय नाथ झा ने लाभुकों को ट्राई साइकिल प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सम्मानजनक, सुगम और आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना है.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने कहा कि यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का कार्य है. पिछले एक वर्ष से लोक संवाद (जनता दरबार) के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर प्रशासन के पास पहुंच रहे हैं. इस दौरान कई ऐसे दिव्यांगजन सामने आए, जिनके पास आवागमन का कोई साधन नहीं था. ऐसे लोगों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल अथवा अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है.

 

Uploaded Image

 

उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध सूची के सभी दिव्यांगजन को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराकर सैचुरेट किया जा चुका है. भविष्य में यदि कोई नया पात्र लाभार्थी सामने आता है, तो उसे भी प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

 

लाभुक दिव्यांगजनों ने जिला प्रशासन एवं बीएसएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. उपायुक्त ने लाभुकों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

 

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, बीएसएल के  चक्रवर्ती, रिचा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही