Dhanbad : धनबाद एरिया बिजली बोर्ड के धनबाद और चास सर्किल में 18 अप्रैल को पूरे दिन बिजली की आंखमिचौली जारी रही. धनबाद सर्किल में मंगलवार को 10 घंटे, जबकि चास सर्किल में अलग-अलग अंतराल में 13 घंटे तक बिजली गुल रही. बिजली विभाग के अधिकारी ग्रिड से पावर कम मिलने और लोडशेडिंग को इसकी प्रमुख वजह बता रहे हैं. उनका कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी है, लेकिन धनबाद व चास सर्किल को डीवीसी, कांड्रा ग्रिड और नेशनल ग्रिड से कम बिजली मिल रही है. बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे. इधर, जेबीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने बताया कि रोटेशन के आधार पर जिले में सभी इलाकों को बिजली सप्लाई कराई जा रही है. आवश्यक सेवाओं वाले क्षेत्र में 24 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-in-the-bushes-near-the-cemetery-in-jharia-chaos-2/">धनबाद
: कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाएं- रवींद्र वर्मा [wpse_comments_template]
: कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाएं- रवींद्र वर्मा [wpse_comments_template]