Search

 
 
 

ओमान तट पर कार्गो शिप पर हमले में 10 भारतीयों का रेस्क्यू, एक लापता

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सटे ओमान तट के पास साइप्रस झंडे वाले कॉमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की विदेश मंत्रालय ने निंदा की है. मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कि जहाज पर मौजूद 11 नागरिकों में से 10 को अबतक बचा लिया गया है,
 

News Delhi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सटे ओमान तट के पास साइप्रस झंडे वाले कॉमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की विदेश मंत्रालय ने निंदा की है. मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कि जहाज पर मौजूद 11 नागरिकों में से 10 को अबतक बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक लापता है. इस इलाके में कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमले बहुत चिंताजनक हैं.

 

मस्कट में भारतीय दूतावास स्थानीय ओमान प्रशासन और नौसेना के लगातार संपर्क में है. लापता भारतीय नाविक का पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की अपनी मांग दोहराते हैं ताकि इलाके में शांति और स्थिरत लौट सके.

 

इलाके में कमर्शियल जहाजों और आम लोगों के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक इलाके के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार बिना किसी रूकावट ससरकार से जल्द से जल्द बहाल होना चाहिए.

 

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स IRGC ने दावा किया कि उसने कतर स्थित अल उदीद एयरबेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. आईआरजीसी ने कहा कि उसने प्रिंस हसन एरबेस पर भी कई बैलिस्टिक मिलाइलें दागकर अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही