Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मलेशिया में फंसे झारखंड के 10 मजदूरों की 26 अप्रैल को होगी वतन वापसी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों में 10 मजदूरों का पहला जत्था 26 अप्रैल को झारखंड लौटेगा. शेष बचे 20 मजदूरों की भी जल्द ही वतन वापसी होगी. 25 अप्रैल की शाम गिरिडीह जिले के 10 मजदूर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से उड़ान भरेंगे. 26 अप्रैल को सभी चेन्नई पहुंच जाएंगे. सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने इसकी जानकारी दी. बताया कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब लोग विदेशों में जाकर फंस जाते हैं. पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं. इस मामले में भी दलालों ने इन मजदूरों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर मलेशिया पहुंचा दिया.

पहले जत्थे में लौटने वाले मजदूर

पहले जत्थे में वतन लौटने वाले मजदूरों में बगोदर प्रखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत घुटबाली के विनोद महतो, सेवाटांड़ के देवानंद महतो, बगोदर प्रखंड अंतर्गत खेतको के विनोद कुमार, बासुदेव महतो, बुधन महतो, रामेश्वर महतो, बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत महुवाटांड़ के झरी कुमार, गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिसकोपी के प्रेमलाल महतो, दशरथ महतो, हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत चानो के भुनेश्वर महतो शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-education-minister-said-60-thousand-posts-created-in-the-state-26-thousand-teachers-will-be-appointed-soon/">बोकारो

: शिक्षामंत्री ने कहा- राज्य में 60 हजार पद सृजित,26 हजार शिक्षकों की शीघ्र होगी नियुक्ति
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही