Search

 
 
 

ड्राई स्टेट बिहार में अब भी 10 लाख लोगों को नशे की लत, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में आये फैक्ट्स

 
Patna: बिहार में अप्रैल 2020 से लागू शराबबंदी के बावजूद यहां शराब पीने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है. एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 10 लाख लोग अभी भी पियक्कर हैं. इन पियक्करों में 55 हजार महिलाएं भी शामिल हैं. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से भारत में पदार्थ के उपयोग का विस्तार और प्रतिमान पर आधारित राष्ट्रीय सर्वे में ये खुलासा हुआ है.

AIIMS, दिल्ली के नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर ने कराया सर्वे

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर की ओर से तैयार इस सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि राज्य में लगभग 11 लाख लोग भांग का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं 1.3 लाख व्यक्ति इनहेलेंट्स के एडिक्टेड हैं. इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र">https://lagatar.in/cm-should-decide-on-deshmukhs-resignation-sharad-pawar/40304/">महाराष्ट्र

में सियासी हलचल के बीच बोले शरद पवार, देशमुख के इस्तीफे पर सीएम लें निर्णय

ठोस कार्रवाई करने की आवश्यकता

नशा मुक्त समाज बनाने के लिए ठोस कार्रवाई करने की तत्काल आवश्यकता है. बिहार में 2016 से ही इस दिशा में काम किया जा रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने पहले ही इसे ड्राई स्टेट के तौर पर घोषित कर रखा है. अब सिर्फ नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने की जरूरत है.

राष्ट्रीय सर्वेक्षण में आए कुछ फैक्ट

  • बिहार में शराबियों की संख्या: 10 लाख
  • बिहार में शराब एडिक्ट महिलाएं: 55,000 से अधिक
  • बिहार में भांग एडिक्ट: 11 लाख
  • बिहार में अफीम एडिक्ट व्यक्ति: 1 लाख
  • बिहार में नशे के एडिक्ट: 1.3 लाख
इसे भी पढ़ें- परमबीर">https://lagatar.in/parambir-singh-letter-bomb-bjp-questions-for-whom-was-home-minister-anil-deshmukh-doing-recovery-sharad-pawar-and-uddhav-has-to-give-answer/40289/">परमबीर

सिंह लेटर बम : बीजेपी ने की सवालों की बौछार, अनिल देशमुख किसके लिए कर रहे थे वसूली, जवाब दें शरद पवार और उद्धव  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही