Search

 
 
 

रांची : 68 मामलों में फरार 10 लाख के इनामी उग्रवादी तिलकेश्वर गोप व सूरज गिरफ्तार

 
Ranchi: 68 मामले में फरार चल रहे दस लाख के इनामी तिलकेश्वर गोप समेत एक अन्य उग्रवादी गिरफ्तार हुआ है. एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की है. अनगड़ा थाना क्षेत्र के जिदू गांव से दस लाख के इनामी तिलकेश्वर गोप और सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक राइफल, दो 303 बोर की देसी बन्दूक, 10 गोली, 4 मोबाइल समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-hoisted-the-national-flag-at-gopal-maidan-honored-officers-doing-outstanding-work-including-padma-shri/">जमशेदपुर

: गोपाल मैदान में बन्ना गुप्ता ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, पद्मश्री समेत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

पीएलएफआई का रीजनल कमांडर है तिलकेश्वर गोप

गिरफ्तार उग्रवादी तिलकेश्वर गोप पीएलएफआई संगठन का रीजनल कमांडर है. उसपर झारखंड सरकार ने 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा है. तिलकेश्वर गोप पर रांची, खूंटी, गुमला, चाईबासा, हजारीबाग और सिमडेगा जिले में कुल 68 मामले दर्ज हैं. तिलकेश्वर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का बेहद करीबी है. ये झारखंड के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और चाईबासा जिलों में आतंक का पर्याय बना हुआ था. चारों जिलों की पुलिस उसे गिरफ्तार करने का लंबे समय से प्रयास कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि तिलकेश्वर रांची के तुपुदाना इलाका में है. जहां बड़ी घटना को अंजाम देने अनगड़ा के जिदू गांव के जंगल में पहुंचा है. सूचना के बाद आनन-फानन में रांची पुलिस की एक स्पेशल टीम गठित हुई. जिसने तिलकेश्वर गोप और उसके साथ सूरज गोप को मौके से दबोच लिया. इसे भी पढ़ें - न">https://lagatar.in/neither-education-condition-is-good-nor-job-arrangement/">न

पढ़ाई की स्थिति अच्छी, ना नौकरी की व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही