Search

 
 
 

झारखंड में प्रोफेशनल टैक्स वसूली में पिछले साल के मुकाबले 10% की गिरावट

Ranchi News: राज्य सरकार ने वर्ष 2011 में नियम बनाकर प्रोफेशनल टैक्स लागू किया. हालांकि वित्त विभाग द्वारा गजट प्रकाशित होने के बाद वित्तीय वर्ष 2012-13 से इसकी वसूली शुरू हुई. प्रोफेशनल टैक्स की वसूली वैसे प्रोफेशनल्स से की जाती है, जिनकी सालाना आमदनी तीन लाख रुपये से अधिक है. प्रोफेशनल टैक्स की अधिकतम सीमा 2500 रुपये निर्धारित है. यानी किसी प्रोफेशनल से इस मद में 2500 रुपये सालाना से अधिक की वसूली नहीं की जा सकती है.
 
प्रोफेशनल टैक्स

Ranchi News: रांची को छोड़कर वाणिज्यकर के बाकी प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट दर्ज की गयी है. पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त तक प्रोफेशनल टैक्स के ग्रोथ रेट में 10.34 % की गिरावट दर्ज की गयी है. यह टैक्स प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर, वकील, ठेकेदार, पत्रकार, चाटर्ड अकाउंटेट आदि पर लागू है. इसकी वसूली वाणिज्यकर विभाग के माध्यम से की जाती है.


राज्य सरकार ने वर्ष 2011 में नियम बनाकर प्रोफेशनल टैक्स लागू किया. हालांकि वित्त विभाग द्वारा गजट प्रकाशित होने के बाद वित्तीय वर्ष 2012-13 से इसकी वसूली शुरू हुई. प्रोफेशनल टैक्स की वसूली वैसे प्रोफेशनल्स से की जाती है, जिनकी सालाना आमदनी तीन लाख रुपये से अधिक है. प्रोफेशनल टैक्स की अधिकतम सीमा 2500 रुपये निर्धारित है. यानी किसी प्रोफेशनल से इस मद में 2500 रुपये सालाना से अधिक की वसूली नहीं की जा सकती है.


चालू वित्तीय वर्ष (2026-27) के दौरान प्रोफेशनल टैक्स के रूप में कुल 200 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसमें से अगस्त 2026 तक 80.11 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य था. लेकिन इसके मुकाबले अगस्त 2026 तक सिर्फ 37,92 करोड़ रुपये की वसूली हुई है. यह अगस्त तक वसूली के लिए निर्धारित लक्ष्य का 39.46% है.


पिछले साल (2025-26) में अगस्त तक प्रोफेशनल टैक्स के रूप में 38.66 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी. जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसी अवधि तक 37.92 करोड़ रुपये की वसूली हो सकी है. यानी पिछले साल के मुकाबले प्रोफेशनल टैक्स को ग्रोथ रेट -10.34% है. 

 

ग्रोथ रेट में गिरावट की वजह रांची प्रमंडल को छोड़ कर वाणिज्यकर के बाकी चार प्रमंडलों में पिछले साल के मुकाबले कम वसूली होना है. सिर्फ रांची प्रमंडल का ग्रोथ रेट +2.55% है.

 

वाणिज्यकर प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स वसूली का ब्योरा (करोड़ में)

प्रमंडल अगस्त 2025 तक अगस्त 2026 तक ग्रोथ रेट
रांची 11.30   11.59 2.55%
जमशेदपुर 9.79 9.52 -2.76%
धनबाद 8.48 8.41 -0.82%
हजारीबाग 6.41 6.38 -0.49%
दुमका 2.67 2.01 -24.78%


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.             
                                           
                    
                      
                      
                          

 

 

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही