Saurav Singh Ranchi : बीते छह दिनों में झारखंड के सात जिलों में दस पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी. जिनमें धनबाद, पलामू, हजारीबाग, गढ़वा, दुमका, सराइकेला और बोकारो जिला शामिल है. मृतक पुलिसकर्मियों में झारखंड पुलिस के सात, सीआरपीएफ के दो और सीआईएसएफ के एक जवान शामिल हैं. इन दस पुलिसकर्मियों में से पांच की मौत लू लगने से हुई है. जबकि बाकी के पांच जवानों की जान अगल-अलग कारणों से गयी है. (पढ़ें, सिक्किम">https://lagatar.in/sikkim-army-rescues-over-2500-tourists-stranded-due-to-floods-and-landslides/">सिक्किम
: बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे 2500 से ज्यादा पर्यटकों को सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला)
Advanced का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन के वीसी रेड्डी ने किया टॉप, एनएन भव्या लड़कियों में टॉपर रही [wpse_comments_template]
: बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे 2500 से ज्यादा पर्यटकों को सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला)
जानें छह दिनों में कब और कहां पुलिसकर्मियों की हुई मौत :
17 जून : धनबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामबुल कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. 17 जून : गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के संगबरीया गांव निवासी होमगार्ड जवान राम गति राम की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी. 17 जून : दुमका में लू लगने से एसएसबी के जवान प्रमोद कुमार की जान गयी. 16 जून : बोकारो जिले के फुसरो में पदस्थापित सीआईएसएफ के जवान सुखदेव हरिजन की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गयी. 15 जून : सरायकेला में लू की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान हवलदार शंभू राम गोल्डी और प्रेम कुमार सिंह की मौत हो गयी. 14 जून : चतरा जिले में हवलदार के पद पर कार्यरत हवलदार एथोनी मरांडी की दुमका में मौत हो गयी. 13 जून : पलामू जिले के पुलिस लाइन में प्रकाश किरण और जनार्दन सिंह नाम के दो पुलिस जवानों की जान गयी. 12 जून : हजारीबाग जिले में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाही मथुरा यादव की मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : JEE">https://lagatar.in/jee-advanced-result-released-vc-reddy-of-hyderabad-zone-topped/">JEEAdvanced का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन के वीसी रेड्डी ने किया टॉप, एनएन भव्या लड़कियों में टॉपर रही [wpse_comments_template]
Leave a Comment