Search

 
 
 

झारखंड के 10 छोटे दल मिलकर बनायेंगे तीसरा मोर्चा, 27 जनवरी को देंगे जानकारी

 
Ranchi : झारखंड के 10 छोटे एवं क्षेत्रीय दल मिलकर तीसरा मोर्चा बनायेंगे. इसकी जानकारी 27 जनवरी को दी जायेगी. आज बुधवार को धुर्वा स्थित पुरानी विधानसभा में इन दलों की बैठक पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तय किया गया कि झारखंड में निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीकृत करीब 10 राजनीतिक दल एक मंच पर आयेंगे. तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर भी चर्चा हुई.

ईवीएम हटाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय 

बैठक में तय किया गया कि आगामी 27 जनवरी को रांची के प्रेस क्लब में इसका खुलासा प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से किया जायेगा. तीसरे मोर्चे के गठन के लिए लालचंद महतो को संयोजक बनाया गया. बैठक में शामिल हुए राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवियों स अनुरोध किया गया कि झारखंड को भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए तीसरा मोर्चे का साथ दें. बैठक में राज्यपाल से मिलकर ईवीएम हटाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया.

बैठक में शामिल हुए नेता

बैठक में झारखंड पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक भगत, राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु सिंह, एएमआईएम के प्रदेश महासचिव मंसूर आलम, राष्ट्रीय हिन्द पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बबन चौबे, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नील जस्टिन बेक, झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय अध्यक्ष विषय सिंह, भारतीय आजाद सेना के प्रदेश महासचिव संतोष प्रमाणिक, संपूर्ण भारत क्रांति मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप, अब्दुल खालिक, बहुजन सदान मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही