Search

लालू की सुरक्षा में तैनात 10 जवान साथ ले गए गद्दा, तकिया, बेडशीट, एसएसपी ऑफिस ने भेजा शोकॉज

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू">https://lagatar.in/ramgarh-a-smuggler-arrested-with-more-than-three-kilograms-of-ganja/36003/">लालू

प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात रहे जवानों के कारण पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है. दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू उच्च श्रेणी के बंदी हैं और उनका इलाज रिम्स के पेइंग वार्ड में चल रहा था. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने ऐहतियात पर पेइंग वार्ड से रिम्स कैंपस स्थित निदेशक आवास केली बंगला में शिफ्ट कर दिया था. इस दौरान लालू की सुरक्षा में 10 जवान तैनात किए गए थे. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/mla-deepika-pandey-singh-accused-the-engineers-said-investigation-is-going-on-yet-payment-is-made-to-the-contractor/36010/">विधायक

दीपिका पांडे सिंह ने इंजीनियरों पर लगाया आरोप, कहा- जांच चल रही, फिर भी ठेकेदार को कर दिया पेमेंट

10 जवान के लिए टेंट हाउस से मंगाया गया था सामान

जानकारी के मुताबिक रिम्स प्रबंधन ने जवानों">https://lagatar.in/resident-doctors-strike-ended-after-talks-with-health-secretary/36016/">जवानों

के लिए टेंट हाउस से किराये पर लेकर गद्दा, बेडशीट और तकिया मंगाए थे. सेहत बिगड़ने के कारण लालू यादव को नई दिल्ली स्थित एम्स भेज दिया गया, लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने रिम्स प्रबंधन को सामान नहीं लौटाया.

रिम्स प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र

वहीं इस मामले को लेकर रिम्स प्रबंधन ने रांची एएसपी को पत्र लिखा है. इसमें यह कहा गया है कि जवानों ने अभी तक गद्दा, तकिया और बेडशीट वापस नहीं किया है. इस कारण प्रतिदिन टेंट हाउस वालों को किराया देना पड़ रहा है. रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ डीके सिन्हा ने कहा है कि सभी सामान सुरक्षा में तैनात जवान अपने साथ ले गए हैं. इसकी सूचना एसएसपी को दी गई है. अब कार्रवाई करना प्रशासन का काम है. देखना पड़ेगा कि इस मामले पर प्रशासन क्या एक्शन लेता है.

आदेश नहीं मानने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

वहीं रांची एएसपी ऑफिस के तरफ से 10 जवानों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द सामान वापस करने और कारण स्पष्ट करने का आदेश दिया है. आदेश का पालन नहीं करने वाले जवानों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

इन जवानों को जारी किया गया है शोकॉज

हवलदार धर्मेंद्र पासवान, गगनदेव राम, आरक्षी मनोज कुमार सिंह, लुईस खलखो, जाकूब मुर्मू, गोडविन एक्का, देव दीप पाल, रंजीत मुंडा, सुजीत उरांव, जीतू राम. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/government-will-cooperate-to-improve-sports-talent-hemant-soren/36011/">खेल

प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम कर रही झारखंड सरकार, मिलेगा पूरा सहयोग- CM

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//