Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए 100 लाभुकों ने जमा किया आवेदन

Balumath (Latehar) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, बालूमाथ में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में एक सौ लाभुकों ने अपना आवेदन जमा किया. चिकित्सा प्रभारी सुरेश राम ने बताया कि मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना के तहत शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद लाभुकों का आवेदन प्राप्त कर इस योजना के तहत सहायता राशि प्रदान करने की अनुशंसा कर जिला में भेजा जा रहा है. इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को छोटे-मोटे बीमारी के उपचार के लिए तीन हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक सरकार के द्वारा सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है. मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार, गुलाम कुरैशी व मिथिलेश कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-third-summon-to-dsp-pk-mishra-called-on-march-6/">ईडी

ने डीएसपी पीके मिश्रा को भेजा तीसरा समन, छह मार्च को बुलाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही