Search

 
 
 

बड़कागांव में दिव्यांगों के बीच बांटे गए 100 कंबल

 
Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड में कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिव मंदिर परिसर में बीडीओ कुमार पांडे के सौजन्य से दिव्यांगों के बीच 100 कंबल बांटे गए. विकलांग समिति के जिलाध्यक्ष सचिन सोनी के हाथों कंबल वितरण किया गया. कंबल मुहैया कराने पर जिलाध्यक्ष ने बीडीओ का आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग भाई-बहनों की जो भी समस्याएं है, उसे निरंतर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने झारखंड सरकार से दिव्यांग लोगों के लिए ढाई हजार रुपए पेंशन की भी मांग की. मौके पर लोकनाथ राणा, विकलांग समिति की प्रखंड अध्यक्ष प्रभावती देवी, रामेश्वर महतो, विनोद राणा, मोहम्मद साजिद, कृष्णा साव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/high-level-drama-in-tamil-nadu-argument-with-cm-stalin-governor-walks-out-of-assembly/">तमिलनाडु

में हाई लेवल ड्रामा : सीएम स्टालिन से तकरार, राज्यपाल ने विधानसभा से किया वॉकआउट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही