Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

100 करोड़ मिड डे मील घोटाला : संजय तिवारी के खिलाफ आरोप गठन 15 अप्रैल को

Ranchi :  100 करोड़ मिड डे मील घोटाला के आरोपी संजय तिवारी के खिलाफ 15 अप्रैल को आरोप गठन (चार्ज फ्रेम) होगा. संजय तिवारी के आरोप गठन से पहले रांची ED की विशेष कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से बहस की गयी. जिसके बाद न्यायालय ने आरोप गठन के लिए 15 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है. बता दें कि संजय तिवारी ने पिछले सप्ताह ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था. जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है. (पढ़ें, भाजपा">https://lagatar.in/bjp-secretariat-gherao-fierce-protests-continue-workers-throwing-stones-in-protest-against-lathicharge/">भाजपा

सचिवालय घेराव: धुर्वा गोलचक्कर पर उग्र प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ता फेंक रहे पत्थर)

भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित किये थे पैसे 

बता दें कि मिड डे मील के करीब 100 करोड़ एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये गये थे. इसको लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बाद में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ ले ली. वर्ष 2021 में ED ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस टेकअप किया है. संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में अभियुक्त हैं. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-said-lawyers-should-get-their-degrees-verified/">सुप्रीम

कोर्ट ने कहा, वकील अपनी डिग्रियों का वेरिफिकेशन करायें, वास्तविक डिग्री नहीं, तो प्रैक्टिस के योग्य नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही