Search

100 दिन 100 भुगतान, एलपीजी गैस, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स...जानें आज से किन 5 नियमों में हुआ बदलाव

LagatarDesk : हर महीने की पहली तारीख को देशभर में कई बदलाव और नये नियम लागू होते हैं. ऐसे में आज यानी 1 जून से भी कई नियमों में बदलाव हुआ है.1 जून 2023 से होने वाले प्रमुख बदलावों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, बैंकों में बिना दावों के जमा पैसों, फार्मा कंपनियों और 2000 के नोटों की अदला-बदली शामिल हैं. इनमें से कई बदलाव ऐसे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जिंदगी और वित्तीय सेहत पर पड़ेगा. इसलिए इन बदलवों के बारे में आपको पता होना बेहद जरूरी है. आइये आपको बताते हैं कि इन बदलाव और नियम के बारे में.

कमर्शियल सिलेंडर 83.5 रुपये हुआ सस्ता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती है. ऐसे में आज यानी 1 जून को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 83.5 रुपये घटा दिये हैं. जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर 1773 रुपये में मिलेगा. इससे पहले मई महीने में भी पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 172 रुपये घटाये थे. हालांकि राहत भरी खबर यह भी है कि रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/download.jpg"

alt="" width="259" height="194" />

बिना दावों के जमा पैसों के असली मालिक का पता लगायेगी बैंक

आज 1 जून से आरबीआई देश के बैंकों में जमा अनक्लेम्ड अमाउंट के सेटलमेंट को लेकर अभियान शुरू करने जा रहा है. इस अभियान का नाम `100 दिन 100 भुगतान` है. इस अभियान के तहत बैंकों के खातों में जमा बिना दावे की राशि के असली मालिक का पता लगाया जायेगा. इसमें देश के प्रत्येक जिले में 100 दिनों के भीतर बैंक के टॉप 100 बिना दावे वाले पैसों के असली मालिक का पता लगाया जायेगा ताकि इसका निपटान किया जा सके. बता दें कि पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने बिना दावे वाली करीब 35,000 करोड़ की राशि रिजर्व बैंक को ट्रांसफर की थी. यह राशि वैसे खातों में जमा थी, जिनमें 10 साल या उससे अधिक समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/download-1.jpg"

alt="" width="301" height="167" />

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स खरीदने पर ज्यादा खर्च

आज से आपको इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. क्योंकि आज से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स महंगा होने गया है. 21 मई 2023 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर दी जाने वाली सब्सिडी को घटकर 10 हजार रुपये प्रति केडब्ल्यूएच कर दिया है. पहले इस पर 15 हजार रुपये प्रति केडब्ल्यूएच सब्सिडी मिलती थी. ऐसे में आज से आपको इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 25 से 35 हजार रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/download-2.jpg"

alt="" width="300" height="168" />

जून में 12 दिन 2000 के नोटों की अदला-बदली नहीं होगी

आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, जून महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में ये 12 दिन बैंक ब्रांचों में 2,000 रुपये के नोटों की अदला-बदली नहीं होगी. अलग-अलग राज्यों में बैंकों में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं. इसलिए ब्रांच जाने से पहले आप अपने राज्य के बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख लें. बता दें कि आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था. ऐसे में आप आम आदमी 30 सितंबर तक बैंक जाकर बंद किये गये नोटों को बदल सकता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/download-3.jpg"

alt="" width="300" height="168" />

बिना टेस्ट करवाये कफ सिरप का निर्यात नहीं किया जा सकता

भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने कफ सिरप के सैंपल की जांच कराने के निर्देश दिये हैं. ऐसे में 1 जून से निर्यात से पहले सिरप का टेस्ट करवाना होगा. विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने नोटिस के अनुसार, सिरप का टेस्ट एक सरकारी लैब में होगा. जांच में पास होने पर ही सिरप के निर्यात की मंजूरी मिलेगी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//