Search

 
 
 

खूंटी के घासीबारी गांव में हुआ शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण

 
Khunti: खूंटी जिले में तोरपा प्रखंड के चुरदाग और अड़की प्रखंड के रांगामाटी गांव के बाद अब कर्रा प्रखंड के घणसोली पंचायत अंतर्गत घासीबारी गांव में योग्य लाभुकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया गया. घासीबारी गांव में कुल 314 योग्य लोगों को टीका दिया गया. इसमें 18 प्लस के कुल 166 और 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 148 योग्य लोगों को कोरोना टीका लगाया गया. इसे भी पढ़ें-   ‘योग">https://lagatar.in/yoga-for-wellness-will-be-the-theme-of-7th-yoga-day-pm-modi-will-address/92621/">‘योग

फॉर वेलनेस’ होगा 7वें योग दिवस का थीम, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

लोग जागरूक हुए

बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला और प्रखंडस्तर के कर्मियों के लगातार प्रयासों का परिणाम है कि लोग जागरूक हुए हैं. इसमें मुख्य रूप से उपायुक्त के नेतृत्व में जिलास्तरीय पदाधिकारी, कर्रा प्रखंड के वरीय पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय भगत और अंचल अधिकारी वैधनाथ कामन्ती शामिल थे. इसके अलावा  टीकाकरण अभियान को तेज करने में प्रखंड के लिए नियुक्त अधिकारी भूपेश कुमार, सखी मंडल की दीदियां, आंगनबाड़ी सेविकाएं, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी और तेजस्विनी की किशोरियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/suspicious-death-of-ranchi-resident-constable-in-dumka/92443/">रांची

के रहने वाले कांस्टेबल की दुमका में संदेहास्पद मौत, जांच जारी

टीकाकरण की महत्ता बतायी गयी

कहा कि अफवाहों को दूर कर टीकाकरण की महत्ता से ग्रामीणों अवगत कराया गया. सभी के सकारात्मक सहयोग से हम निश्चित ही कोरोना जैसी महामारी को हराएंगे. कहा कि लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है. जिन्होंने अपना पहला डोज ले लिया है उन्हें दूसरा डोज सही समय पर लेने की जानकारी दी जा रही है. साथ ही आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य है कि लक्षित पंचायत का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो और अधिक से अधिक गांवों को कोरोना वैक्सिनेटेड गांव बनाया जाय. इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/minor-caught-roaming-at-ranchi-station-rpf-handed-over-to-family/92305/">रांची

स्टेशन पर घूमते पकड़े गये नाबालिग, RPF ने परिवार को सौंपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही