Search

 
 
 

रांची में स्टार्टअप के लिये 100 लोगों को मिलेगा जिला प्रशासन से सपोर्ट

रांची के उन लोगों के लिए खुशखबरी है, जो खुद का कुछ करना चाहते हैं. जिला प्रशासन ने एक नया प्रोग्राम शुरू किया है – Potential Entrepreneurship Programme, जिसमें अब तक 215 लोगों ने आवेदन किया है. इनमें से 100 लोगों को चुना जाएगा, जिन्हें सिखाया जाएगा कि बिजनेस कैसे शुरू करें और कैसे बढ़ाएं.
 

Ranchi : रांची के उन लोगों के लिए खुशखबरी है, जो खुद का कुछ करना चाहते हैं. जिला प्रशासन ने एक नया प्रोग्राम शुरू किया है – Potential Entrepreneurship Programme, जिसमें अब तक 215 लोगों ने आवेदन किया है. इनमें से 100 लोगों को चुना जाएगा, जिन्हें सिखाया जाएगा कि बिजनेस कैसे शुरू करें और कैसे बढ़ाएं.

 

 

ये प्रोग्राम 15 मई को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुरू किया था. इसका मकसद हैयहां के लोकल टैलेंट को मौका देना, ताकि वो अपने आइडिया पर काम करके कुछ नया और अच्छा बना सकें.

 

 

अब होगा आवेदन की जांच, फिर मिलेगा मौका  : जिन 215 लोगों ने फॉर्म भरा है, उनकी अब जांच होगी. फिर सिर्फ 100 लोगों को मौका मिलेगा, जिन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी, गाइड किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो फंड का भी इंतजाम किया जाएगा.

 

 

सभी को मिलेगा बराबरी का मौका : इस प्रोग्राम में महिलाओं, युवाओं और ऐसे लोगों को तवज्जो दी जाएगी जो अब तक पीछे रह गए थे. मकसद है कि हर कोई आगे बढ़े और बिजनेस करने का सपना सिर्फ सपना न रहे.

 

 

जानें इस प्रोग्राम में क्या-क्या मिलेगा?

 

बड़े-बड़े बिजनेस वालों से सीखने का मौका

 

काम की ट्रेनिंग और वर्कशॉप

 

अगर आइडिया अच्छा हुआ तो शुरुआती पैसे (Seed Funding) भी

 

काम करने की जगह और जरूरी संसाधन

 

इन्वेस्टर्स से मिलने-जुलने और जान-पहचान बढ़ाने का मौका.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही