Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

XLRI में 100% प्लेसमेंट, एक छात्र सर्वाधिक 1.10 करोड़ पर लॉक

Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआई में इस बार शैक्षणिक सत्र 2021-23 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ है. दो वर्ष के बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट बैच के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हो गये हैं. इस बार एक छात्र को सर्वाधिक 1.10 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है. इस बार रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में कुल 117 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने संस्थान के जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस के कुल 463 विद्यार्थियों के बीच 484 राष्ट्रीय स्तर पर, जबकि तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑफर दिया. इसमें 30 ऐसे नये रिक्रूटर थे, जिन्होंने पहली बार एक्सलर्स को लॉक किया. इस बार प्लेसमेंट में खास बात यह रही कि फाइनल प्लेसमेंट में चुने गये कुल 43.8 प्रतिशत विद्यार्थियों को उनके समर प्लेसमेंट में उनके द्वारा बेहतर कार्य करने की वजह से प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) मिल चुका था. प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली दोनों ही कैंपस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/liquor-scam-case-cbi-seeks-permission-from-lg-to-register-case-against-manish-sisodia/">दिल्ली

शराब घोटाला : CBI ने LG से मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति मांगी

दो चरणों में हुआ फाइनल प्लेसमेंट

  • पहला चरण : लेटरल रिक्रूटमेंट प्रोसेस (एलआरपी) - जनवरी 2023 में एक सप्ताह के लिए आयोजित किया गया था, जहां पूर्व कार्य अनुभव वाले छात्रों का साक्षात्कार लिया गया और उन्हें प्रवेश स्तर के पदों से ऊपर की पेशकश की गयी थी.
  • दूसरा चरण : कैंपस रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी) - फरवरी 2023 में एक ही दिन में आयोजित किया गया, जहां कार्य अनुभव का कोई अलग आधार नहीं था. सभी विद्यार्थियों का इंटरव्यू के आधार पर चयन किया गया. प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के छात्रों ने हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsuisl-will-start-survey-from-wednesday-to-provide-electricity-connection-in-moharda-murakati-area/">जमशेदपुर

: मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने के लिए टीएसयूआईएसएल बुधवार से शुरू करेगा सर्वे

कठिन परिस्थिति के बावजूद शानदार प्लेसमेंट : डायरेक्टर

एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों को बधाई दी और उनकी सराहना की. कहा कि संस्थान के ये छात्र कल से रिस्पांसिबल लीडर बनेंगे, जो देश के विकास में बड़ी भूमिका निभायेंगे. उन्होंने कहा कि एक्सएलआरआई ने इस साल बाजार की कठिन परिस्थितियों के बीच रिकॉर्ड समय सीमा में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने सभी रिक्रूटरों की भी सराहना की. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-executive-committee-meeting-approval-of-many-proposals-including-making-rules-on-advocate-on-record/">हाईकोर्ट

 एक्सक्यूटिव कमेटी की बैठक, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड पर नियम बनाने समेत कई प्रस्तावों पर मुहर

एक्सएलआरआइ के फाइनल प्लेसमेंट 2023 की मुख्य बातें

  • बैच को दिया जाने वाला औसत वेतन 30.0 लाख रुपये प्रति वर्ष था, जिसमें शीर्ष 10 से 25 प्रतिशत तक का औसत पैकेज क्रमशः 57.7 लाख रुपये और 46.8 लाख रुपये प्रति वर्ष था.
  • औसत वेतन 2022 में 30.7 लाख रुपये प्रति वर्ष था जो इस साल बढ़कर 32.7 लाख रुपये प्रति वर्ष हो गया.
  • आईटीईएस क्षेत्र से प्रति वर्ष 78.2 लाख रुपये का हाइयेस्ट डोमेस्टिक ऑफर दिया गया.
  • एचआर डोमेन के लिए प्रति वर्ष 1.1 करोड़ रुपये का उच्चतम अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव. उम्मीदवारों को जर्मनी और संयुक्त अरब अमिरात में कई प्रस्ताव प्राप्त हुए.
  • नये रिक्रूटरों की संख्या 30 रही
  • सबसे ज्यादा कंसल्टिंग, सेल्स एंड मार्केटिंग व बीएफएसआई सेक्टर से ऑफर दिये गये.
  • एक्सेंचर स्ट्रेटेजी, अमेजॉन, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एचयूएल, आईटीसी,
  • पेटीएम और पीडब्ल्यूसी ने नियमित भर्ती करने वालों में सबसे ज्यादा ऑफर दिये.
  • 43.8 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए.
  • नये रिक्रूटरों में बार्कलेज, ड्यूश बैंक, एमार प्रॉपर्टीज, एचएसबीसी, इंडिगो एज, मर्सिडीज बेंज, नायका, समग्र गवर्नेंस, शेल, जोमैटो शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-on-youth-in-adityapur-bullet-got-stuck-in-left-eye-condition-critical/">जमशेदपुर

: आदित्यपुर में युवक पर फायरिंग, गोली बाएं आंख में फंसी, हालत गंभीर

सेक्टर वाइज प्लेसमेंट

एक्सलर्स को दिये गये ऑफर में सबसे ज्यादा कंसल्टिंग, आईटीईएस, ई-कॉमर्स, सेल्स एंड मार्केटिंग व जेनरल मैनेजमेंट थे. कंसल्टिंग फर्मों ने 29 प्रतिशत उम्मीदवारों को ऑफर दिया. आईटीईएस, ई-कॉमर्स, सेल्स एंड मार्केटिंग ने छात्रों को क्रमशः 27 प्रतिशत और 25 प्रतिशत ऑफर दिया. वहीं, एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, अमेज़ॅन, बैन एंड कंपनी, बीसीजी, पेटीएम और पीडब्ल्यूसी ने आदित्य बिड़ला ग्रुप, अमेरिकन एक्सप्रेस, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पीएंडजी, टीएएस, माइक्रोसॉफ्ट और अन्य जैसे अन्य रिक्रूटरों के बीच सबसे अधिक संख्या में ऑफर दिये. अन्य नये नियोक्ताओं में डीटीडीसी, ईवाई पार्थेनन, पाइन लैब्स, रेडसीर कंसल्टिंग और टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही