Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

55 देशों से100 VIP अयोध्या पहुंचेंगे, पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर एक और भजन शेयर किया...

Advertisement
Advertisement
22 जनवरी को बीएसएफ के जवान माता तनोट राय मंदिर और घंटियाली माता मंदिर में 1001 दीप प्रज्वलित करेंगे. Ayodhya : आज रविवार को 55 देशों से 100 VIP लोग अयोध्या पहुंचेंगे. यह भी जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर आज एक और भजन शेयर किया. पीएम मोदी ने लिखा, रामलला के आगमन को लेकर हर तरफ उनके भक्तों के जोश भरे उद्गार देखने को मिल रहे हैं. इस अवसर से जुड़ा यह गीत इसी भावना को अभिव्यक्त करता है. अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में अब बस 24 घंटे बचे हैं. राम लला की 51 इंच ऊंची मूर्ति गर्भगृह में विराजमान कर दी गयी है. आज रामलला का सिंहासन सरयू नदी के जल से धोया जायेगा.                                                                                              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 

मंदिर फूलो से सजकर रोशनी में जगमग नजर आ रहा है

खबरों के अनुसार आज अयोध्या में बाबा रामदेव संत साधुओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. कल देर शाम राम मंदिर ट्रस्ट ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें मंदिर फूलो से सजकर रोशनी में जगमग नजर आ रहा है. एक बात और कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए अयोध्या में कमांडो की तैनाती की गयी है जैसलमेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित प्रसिद्ध तनोट मातेश्वरी मंदिर परिसर में आज से रामचरित मानस का पाठ का शुभारंभ होगा. खबर है कि कल 22 जनवरी को बीएसएफ के जवान माता तनोट राय मंदिर और घंटियाली माता मंदिर में 1001 दीप प्रज्वलित करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही