Search

 
 
 

10 हजार क्विंटल अनाज बेचा गया, किसी को भनक तक नहीं- कमलेश सिंह

 
Palamau :  हुसैनाबाद विधायक सह एनसीपी पार्टी के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने पीसी कर कहा कि वर्ष 2021 में 10 हजार क्विंटल अनाज बेच दिया गया लेकिन आज तक मामले पर कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विधानसभा में आवाज उठाएंगे. अगर इस पर सही ढंग से जांच नहीं की जाएगी तो सरकार के खिलाफ एनसीपी उग्र आंदोलन करेगी. उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की लचर व्यवस्था और मनमाने बिल को लेकर ग्रामीण परेशान हैं. सरकार से उन्होंने मांग की है कि मेदिनीनगर के खास महल जमीन को फ्री होल्ड किया जाए. उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद विधानसभा सभा क्षेत्र में 6 विद्यालय में मरम्मती की राशि दी गई है, लेकिन सही ढंग से मरम्मती का कार्य नहीं किया गया है.  मौके पर कई लोगों ने एनसीपी की सदस्यता ग्रहण की. एनसीपी के बीनू सिंह समेत एनसीपी पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-raid-in-many-sweet-shops-in-view-of-adulteration/">गिरिडीह

: मिलावट के मद्देनजर कई मिठाई दुकानों में की गई छापेमारी [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही