Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोलानी के हनुमान मंदिर में दानपेटी तोड़कर 10 हजार रुपए उड़ा ले गए चोर

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : झारखंख और ओड़िशा के सीमावर्ती शहर बोलानी के शांति नगर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर बीती रात अज्ञात चोरों ने लगभग दस हजार रुपए की चोरी कर ली. इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. मंदिर के पुजारी अभय सत्पती ने लगातार.इन को बताया की बीती रात लगभग साढे़ नौ बजे वह पूजा-अर्चना कार्य संपन्न कर मंदिर बंद कर अपने घर चले गए थे. पुनः सुबह चार बजे जब वह मंदिर में पूजा-अर्चना करने आये तो देखा कि मंदिर व दान पेटी का ताला टूटा हुआ है. दान पेटी को तोड़ चोरों ने उसमें दानकर्ताओं द्वारा दान में डाले गये लगभग दस हजार के करीब रुपए निकाल लिए थे. उन्होंने बताया की घटना की लिखित सुचना बोलानी थाना में दे दी गई हैै. चोरों के मन मे पुलिस का भय समाप्त हो गया है क्योंकि इस मंदिर में लगातार तीन बार चोरी की घटना घट चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही