Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेल सुपरिटेंडेंट के नाम पर कैदी के परिजन से मांगे 10 हजार रुपए, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh : जालसाजों और अपराधियों का मनोबल कुछ इस तरह बढ़ता जा रहा है कि अब अधिकारियों के नाम पर भी पैसे की मांग करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही कुछ माजरा हजारीबाग में सामने आया है. लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के सुपरिटेंडेंट कुमार चंद्रशेखर के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने पैसे की मांग की है. मोबाइल नंबर 7454995899 से फोन कर जेल में बंद कैदी दीपक कुमार के भाई से अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह जेल सुपरिटेंडेंट बोल रहे हैं. जेल में बंद तुम्हारे भाई का सिर फट गया है. इसलिए तुम 10 हजार रुपए इसी नंबर पर भेज दो. ऐसे में जेल में बंद दीपक कुमार के परिजन जेल गेट पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश की. उन्होंने इसकी जानकारी जेल के सुपरिटेंडेंट को भी दी. मामला जानकर सुपरिटेंडेंट कुमार चंद्रशेखर अवाक रह गए कि आखिर उनके नाम पर कौन पैसा मांग रहा है. उन्होंने तुरंत नंबर पर फोन लगाया, तो स्विच ऑफ मिला और पता चला कि यह किसी और का नंबर है. ऐसे में उन्होंने लोहसिंघना थाने में उस मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इस पूरे मामले को लेकर लोहसिंघना थाना पुलिस जांच में जुट गई है. बहरहाल यह पहली घटना नहीं है, जब पदाधिकारी के नाम पर पैसे की मांग की गई है. ऐसे में आम जनता को भी सावधान रहने की आवश्यकता है कि वह किसी जालसाज के चक्कर में नहीं पड़ जाएं. इसे भी पढ़ें : ईद">https://lagatar.in/tight-security-arrangements-for-eid-deployment-of-6-thousand-additional-soldiers/">ईद

को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, 6 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही