Search

 
 
 

कटकमसांडी साइडिंग से कोयले की 100वीं रैक बाढ़ के लिए रवाना, कर्मियों में खुशी

 
Keredari : एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना (सीबीसीएमपी) ने बुधवार को कटकमसांडी साइडिंग से कोयले की 100वीं रैक को एनटीपीसी बाढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन के लिए रवाना किया. परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन ने रैक को हरी झंडी दिखाई और इस उपलब्धि के लिए सभी विभाग के अधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय एनटीपीसी की सीबी टीम एवं जिला प्रशासन को दिया. इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने कहा कि टीम सीबीसीएमपी ने कड़े लक्ष्य निर्धारित करने और टीम भावना के साथ उन लक्ष्यों को हासिल करने की संस्कृति विकसित की है. इसे भी पढ़ें : चांद">https://lagatar.in/india-created-history-successful-landing-of-chandrayaan-3s-lander-module-on-the-moon/">चांद

पर लहराया तिरंगा, चंद्रयान-3 की हुई सफल लैंडिंग
चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना से कोयला निकालने की शुरुआत सितंबर 2022 में की गई थी. परियोजना ने इस साल मई महीने में एक मिलियन टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा पार किया था और यह आंकडा भी आठ माह के रिकार्ड समय में प्राप्त किया है. इस परियोजना ने अपने शुरुआत से ही नए-नए कीर्तिमान हासिल किए हैं. कोयला प्रेषण में परियोजना को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा था, परंतु सभी कठिनाइयों को पार कर एवं सभी ग्रामीणों के साथ समन्वय बना कर, परियोजना ने अगस्त 2023 को एक मिलियन टन कोयले का प्रेषण कर नया रिकार्ड बनाया है. इस कीर्तिमान का रिकार्ड 279 दिन में हासिल किया गया है, जो एनटीपीसी की सभी कोल परियोजनाओं में उत्कृष्ट है. परियोजना से रेक प्रेषण को बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर परियोजना के अपर-महाप्रबंधक (प्रेषण) पीके रावत, उप-महाप्रबंधक प्रवीण अखौरी, मनोज बेहरा, प्रेषण विभाग और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया. इसे भी पढ़ें : मिजोरम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-expressed-grief-over-death-of-17-laborers-in-mizoram/">मिजोरम

में 17 श्रमिकों की मौत पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही