Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद से हज के लिए 102 लोगों का चयन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद से हज के लिए कुल 102 लोगों का चयन किया गया है. धनबाद जिले में 4 व 7 मई को प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा. 4 मई को मदरसा जामेउल आलम महाराजगंज में व 7 मई को धनबाद ट्रांसपोर्ट कंपनी नया बाजार धनबाद में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा. शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. 4 मई को मौलाना अब्दुल मजीद, आफताब आलम कासमी, मुफ्ती अब्दुल हेय प्रशिक्षक नियुक्त किये गये हैं. इसके अलावा संबंधित खादिमुलहुज्जाज सहित मुफ्ती अब्दुल हेय सदस्य, हाजी गुलाम मुस्तफा, तबरेज आलम, हाजी नासिर, हाजी मोहम्मद असलम उपस्थित रहेंगे. वही 7 मई को मुफ्ती मोहम्मद शाहिद, मौलाना आफताब आलम कासमी, मौलाना मंजूर कासमी (प्रशिक्षक) प्रशिक्षण देंगे. इसके अलावा संबंधित खादिमुलहुज्जाज सहित अली अख्तर मोहम्मद हदीस, अरशद अली मौजूद रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही