Search

 
 
 

मिजोरम में निर्माणाधीन 104 मीटर ऊंचा रेलवे ब्रिज ढहा, 17 मजदूरों की मौत, पीएम-सीएम ने दुख जताया

 
Aizawl : मिजोरम से एक बड़े हादसे की खबर आयी है. मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के ढह जाने की खबर है. इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गयी है. प्रधानमंत्री मोदी और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने हादसे पर दुख जताया है.            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

30 -40 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

30 -40 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गयी है. इन मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार मिजोरम के जिस रेल ओवर ब्रिज प्रोजेक्ट पर मजदूर काम कर रहे थे, उस पुल नंबर 196 की ऊंचाई 104 मीटर है.

ब्रिज  कुतुब मीनार से भी ज्यादा ऊंचा

यह ब्रिज दिल्ली के कुतुब मीनार से भी 42 मीटर ज्यादा ऊंचा है. इस ब्रिज से रेलवे ट्रैफिक चालू होने के बाद मिजोरम देश के विशाल रेल नेटवर्क से जुड़ जायेगा. मिजोरम के CM जोरमथांगा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की 

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से एक्स पर किये एक पोस्ट के मुताबिक मोदी ने कहा, मिजोरम में पुल हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदनाएं प्रकट करता हूं, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर राहत व बचाव अभियान जारी है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है.

परिजनों  को 2 लाख की अनुग्रह राशि

उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये दिये जायेंगे. यह हादसा मिजोरम की राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सैरांग इलाके में सुबह लगभग 10 बजे हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही