Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में गुरुवार को 105 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Advertisement
Advertisement
Dumka :  जिले में कोरोना से रिकवर होनेवाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, जबकि संक्रमण का शिकार होनेवाले मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही है. गुरूवार को जिले के कोरोना संक्रमित 188 मरीज इससे उबर गये. जिनमें दुमका के 63, रामगढ़ के 47, जामा के 34 और रानीश्वर के 32 व्यक्ति शामिल हैं. वहीं गुरूवार को रामगढ़ के 48, सरैयाहाट के 19, गोपीकांदर के 17, मसलिया, जरमुण्डी तथा दुमका के पांच-पांच, शिकारीपाड़ा के तीन, काठीकुण्ड के दो और जामा के एक व्यक्ति समेत 105 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसे भी पढ़ें-सिख">https://lagatar.in/sikh-community-has-always-sacrificed-for-the-country-raghuvar-das/">सिख

कौम ने सदा देश के लिए बलिदान दिया : रघुवर दास

रानीश्वर का कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं

रानीश्वर का कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया. पॉजिटिव पाये जानेवालों में रामगढ़ प्रखण्ड मुख्यालय के 24, गोपीकांदर प्रखण्ड मुख्यालय के 17 और पांच वर्ष से 17 आयुवर्ग के आठ बच्चे शामिल हैं. जिले में अबतक 7419 व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं, जिनमें से 6619 ठीक हो चुके हैं, जबकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोराना से 47 की मौत हो चुकी है. वर्तमान में जिले में कोरोना के 753 एक्टिव केसेज हैं. गुरूवार को जिले के 3115 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही