Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुड़मी संस्कृति विकास समिति व कालचिती ग्राम पंचायत के शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : घाटशिला के कालचिती गांव में रविवार को कुड़मी संस्कृति विकास समिति और ग्रामीणों के सहयोग से 56वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 105 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदाता को समिति ने उपहार देकर प्रोत्साहित किया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री सह चिकित्सक डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समारोह में विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि रक्तदान महादान है. शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोग रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बनें. विशिष्ट अतिथि डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने रक्तदान करने के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया और स्वस्थ रहने एवं रक्तदान करने के फायदे की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जुगसलाई">https://lagatar.in/fire-in-the-warehouse-due-to-the-carelessness-of-the-wedding-processions-in-jugsalai-loss-of-crores/">जुगसलाई

में बारातियों की लापरवाही से छोड़े गए पटाखे से गोदाम में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान करने के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के प्रति जोर दिया. लोगों को आश्वस्त किया कि जब कभी किसी ग्रामीण को रक्त की जरूरत पड़ेगी तो वे हरसंभव मदद करेंगी. शिविर में जिला पार्षद सदस्य देवयानी मुर्मू, घाटशिला स्वर्णरेखा नर्सिंग होम के संचालक डॉ रंजीत ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे. समारोह का संचालन समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष स्वपन महतो ने किया. शिविर को सफल बनाने में भूषण महतो, दिलीप महतो, बुद्धेश्वर महतो, बिजेन महतो, दिलीप महतो, धनंजय महतो, बुलेट महतो, लालटु महतो, विश्वनाथ गोराई, शिवराज महतो, भूषण महतो, अर्जुन ठाकुर, बबलु कर्मकार आदि ने अहम भूमिका निभाई. शिविर के अंत में बैठक कर कालचिती रक्तदान समिति का गठन किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही