Ranchi : महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा माझी ने बुधवार को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स ट्राइबल जिलों में वितरित किये जायेंगे. मंत्री जोबा मांझी ने अपने रांची स्थित सरकारी आवास पर इन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स का वितरण किया. दुमका, गुमला, जामताड़ा, पाकुड़, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, लातेहार, गोड्डा और हजारीबाग जिले को कुल 106 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दिये. इसे भी पढ़ें- सरकार">https://lagatar.in/conspiracy-to-topple-the-government-documents-related-to-the-case-transferred-in-acb-court/123816/">सरकार
गिराने की साजिश मामला: ACB कोर्ट में ट्रांसफर हुए केस से जुड़े दस्तावेज
जवानों को बंधक बनाकर लाखों का तांबा और केबल ले उड़े बदमाश
गिराने की साजिश मामला: ACB कोर्ट में ट्रांसफर हुए केस से जुड़े दस्तावेज
ट्राइबल जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मिलेगी मदद
इस अवसर पर मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारे राज्य ने कोरोना की दूसरी लहर को मात दी है. संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ट्राइबल जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स दिये जा रहे हैं, ताकि अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों में लोगों तक आसानी से सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. इन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स को 11 जिलों के विभिन्न प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जायेगा. इसे भी पढ़ें- सीआईएसएफ">https://lagatar.in/miscreants-took-away-lakhs-of-copper-by-taking-cisf-jawans-hostage/123789/">सीआईएसएफजवानों को बंधक बनाकर लाखों का तांबा और केबल ले उड़े बदमाश
Leave a Comment