Search

 
 
 

108 एंबुलेंस कर्मियों का दूसरे दिन भी विरोध, 28 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Ranchi News: झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ का कहना है कि सरकार और संबंधित विभाग को कई बार मांगों की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. कर्मचारियों ने कहा कि वे आंदोलन के साथ अपनी ड्यूटी भी निभा रहे हैं. कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सरकारी स्तर पर 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन शुरू करना, सम्मान फाउंडेशन से हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखना और EPF, ESI, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन जैसे अधिकार देना शामिल है.
 
एंबुलेंस कर्मी

Ranchi News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं.

 

झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ का कहना है कि सरकार और संबंधित विभाग को कई बार मांगों की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. कर्मचारियों ने कहा कि वे आंदोलन के साथ अपनी ड्यूटी भी निभा रहे हैं.

 

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सरकारी स्तर पर 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन शुरू करना, सम्मान फाउंडेशन से हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखना और EPF, ESI, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन जैसे अधिकार देना शामिल है.

 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि कर्मचारी लगातार लोगों को आपातकालीन सेवा दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने सरकार से जल्द बातचीत कर मांगों का समाधान करने की मांग की.

 

संघ के अनुसार 14 से 19 सितंबर तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे. 19 सितंबर को कैंडल मार्च, 21 सितंबर को भिक्षाटन और 23 सितंबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. 25 सितंबर को राज्यव्यापी एक दिवसीय हड़ताल और NHM कार्यालय, नामकुम के सामने धरना दिया जाएगा. संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 28 सितंबर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही