Search

 
 
 

108 एंबुलेंस हड़ताल तीसरे दिन टूटी, कर्मचारियों की मांगें मानी गई

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के तहत चल रही कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन समाप्त हो गई.
 

Ranchi : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के तहत चल रही कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन समाप्त हो गई. राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया.

 

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री राजीव रंजन सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी तथा सम्मान फाउंडेशन की टीम मौजूद थी. वार्ता के दौरान कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनी और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए

 

बैठक में यह तय किया गया 

 

कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत निर्धारित न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा
कर्मचारियों को भविष्य निधि (PF) और कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) का लाभ मिलेगा
निलंबित किए गए कर्मचारियों को पुन: कार्य पर लिया जाएगा
राज्य में 269 नई एंबुलेंस सेवाओं की शुरुआत की जाएगी

 

इस सफल वार्ता के बाद झारखंड के सभी जिलों में हड़ताल समाप्त हो गई और एंबुलेंस सेवाएं पुनः बहाल कर दी गईं. मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

गौरतलब है कि इससे पूर्व झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले लगभग 2500 कर्मचारियों ने सम्मान फाउंडेशन के साथ विवाद के चलते कामकाज ठप कर दिया था इससे राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई थीं.
अब सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगें मान लिए जाने के बाद एंबुलेंस सेवाओं के सुचारू संचालन की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही