Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मुख्यालय में 108 शिकायतें लंबित, रांची के सर्वाधिक मामले

 
Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय में 108 शिकायतें बीते छह माह से अधिक समय से निष्पादन के लिए लंबित हैं. पुलिस मुख्यालय अंतर्गत पीजी पोर्टल (लोक शिकायत) प्रशाखा में लंबित शिकायतों में रांची की 45, धनबाद की 21 और साहेबगंज की 12 शिकायतें शामिल हैं. आम लोगों ने सभी शिकायतें झारखंड पुलिस मुख्यालय में दर्ज करायी है. हालांकि बीते एक माह में 35 शिकायतों का निष्पादन किया गया है.

जाने किस जिले के कितनी शिकायतें हैं लंबित :

  • – रांची : 45
  • – धनबाद : 21
  • – गिरिडीह : 03
  • – साहिबगंज : 12
  • – चतरा : 06
  • – रामगढ़ : 00
  • – बोकारो : 03
  • – गढ़वा : 01
  • – कोडरमा : 01
  • – जमशेदपुर : 03
  • – हजारीबाग : 01
  • – लोहरदगा: 01
  • – पाकुड : 02
  • – पलामू : 05
  • – गोड्डा : 01
  • – सरायकेला : 01
  • – सिमडेगा : 02
  • – कुल : 108

SSP-SP के साथ 29 जनवरी को आईजी मुख्यालय की समीक्षा बैठक 

आईजी मुख्यालय 29 जनवरी को लंबित शिकायतों के निष्पादन को लेकर रांची, धनबाद, साहेबगंज, चतरा और पलामू जिलों के एसएसपी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस संबंध में एसएसपी और एसपी को पत्र लिखा गया है. लिखे पत्र में कहा गया है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत (1) पीजी-01 (2) पीजी-02 और (3) पीजी पोर्टल प्रशाखा में लंबित शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाने को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये समीक्षा बैठक होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही