Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में 3 अप्रैल से 108 कुंडीय यज्ञ, अनुष्‍ठान को सफल बनाने पर हुई चर्चा

Koderma : गायत्री शक्ति पीठ बाईपास रोड में रविवार को झारखंड-बिहार के गायत्री परिवार से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. बैठक में आगामी 3 से 6 अप्रैल तक झुमरी तिलैया में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय यज्ञ को सफल बनाने की तैयार‍ियों पर चर्चा की गई. इसके ल‍िए 23 जनवरी के बाद उत्तरी छोटानागपुर एवं बिहार के कई जिलों में हरिद्वार से आये शक्ति कलश का भ्रमण कराने का न‍िर्णय ल‍िया गया. इसके अलावा घर-घर से अगले दो माह तक एक-एक मुट्ठी चावाल का संग्रह 26 जनवरी से 40 दिनों तक होगा. जाप कार्यक्रम के संपन्न होने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक डॉ. नीरा यादव, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह, हजारीबाग से डॉ. ललिता राणा, गिरिडीह के ट्रस्टी सुरेश यादव, उपजोन पदाधिकारी रघुनंदन साव व स्थानीय मुख्य ट्रस्टी अर्जुन राणा शामिल होंगे. वहीं दूसरी ओर यज्ञ को लेकर विभिन्न प्रखंडों में गोष्‍ठी का आयोजन किया गया. वर्णवाल धर्मशाला कोडरमा में 108 कुंडीय यज्ञ को लेकर गोष्‍ठी का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ मां गायत्री की तस्वीर के समक्ष पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने दीप प्रज्‍ज्‍वल्लित कर किया. इसे भी पढ़ें : प्रोन्नति">https://lagatar.in/received-promotion-but-not-posting-the-morale-of-state-administrative-service-officials-is-breaking/">प्रोन्नति

तो मिली, लेकिन पदस्थापन नहीं, टूट रहा राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का मनोबल
इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि कोडरमा धर्म की नगरी से विख्यात है. गायत्री परिवार के द्वारा पहली बार झारखंड और बिहार स्तरीय यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन क‍िया जा रहा है, ज‍िससे भक्ति की अलख एक बार फिर से जगेगी. यज्ञ से वातावरण शुद्ध होगा. उन्होंने गायत्री परिवार के द्वारा कराये जा रहे इस तरह के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने की बात कही. गोष्‍ठी में मुख्य ट्रस्टी अर्जुन राणा, लखन दीक्षित, शिबू वर्णवाल, सुजाता वर्णवाल, मुक्ता वर्णवाल, मंजु वर्णवाल, शीला वर्णवाल, सुनीता वर्णवाल, कव‍िता आर्या, सुनीता सिंह, सारिका भदानी, कामनी देवी, शिला जाससवाल, फुलकुमारी भारती, मंगल जायसवाल, सुमन पांडेय, राजेंद्र साव, प्रशांत नायक, ईश्वर साव, भीष्म गुप्ता, चंदन मोदी, मृत्युजंय भाष्कर, उमेश यादव, राजकुमार मेहता, चंदवारा के प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-cracks-started-falling-pitch-started-crumbling-2-5-km-road-built-in-1-63-crores-did-not-last-even-for-three-years/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : पड़ने लगी दरार, उखड़ने लगी पिच, तीन साल भी नहीं चली 1.63 करोड़ में बनी ढाई किमी सड़क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही