Ranchi : पीटीसी प्रशिक्षण में 109 पुलिसकर्मी फेल हो गये. गौरतलब है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जेएपीटीसी पदमा, जंगल वाॅरफेयर स्कूल नेतरहाट, टीटीसी जमशेदपुर, सीटीसी मुसाबनी और जैप 10 में कुल 353 सिपाही स्तर के पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित की थी. इस प्रशिक्षण में 244 पुलिसकर्मी पास हो गये. जबकि 109 पुलिसकर्मी फेल हो गये. आईजी ट्रेनिंग ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों से संबंधित एसपी और इकाई प्रधान को निर्देश दिया जाता है कि इस परीक्षाफल के अनुरूप जिलादेश अंकित कर परीक्षाफल संबंधित पुलिसकर्मियों को सूचित करना सुनिश्चित की जाये. [wpse_comments_template]
पीटीसी प्रशिक्षण में 109 पुलिसकर्मी हुए फेल, 244 पास
Last Updated: Feb 07, 2024 12:00 AM (IST)