Search

 
 
 

10वीं के छात्र ने जरूरतमंद मह‍िला को द‍िया खून

 
Barkagaon : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता यशवंत नगर निवासी विकास कुमार ने सदर अस्पताल में पदमा की महिला को रक्तदान किया. समय पर खून म‍िलने से मह‍िला की स्‍थ‍ि‍त‍ि में सुधार है. बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने सूचना देकर व‍िकास को बताया कि सदर अस्पताल में क‍िसी बीमार महिला को अति शीघ्र खून की जरूरत है. सूचना मि‍लते ही विकास कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर जरुरतमंद महिला को अपना खून द‍िया. 15 साल का विकास अभी 10वीं का छात्र है. उसने दूसरी बार रक्तदान किया है. वह हमेशा गरीबों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करता है. साथ ही व‍िकास ने बस स्टैंड में 10 रिक्शा चालकों के बीच शॉल का वितरण क‍िया है. व‍िकास कहता है क‍ि गरीब-जरूरतमंदों की मदद करना उसे अच्‍छा लगाता है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही